पहले ईंट और डंडे से कुत्ते को मार डाला, फिर शव रस्सी में बांधकर घसीटा

मेरठ पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपित गिरफ्तार

मेरठ/उत्तर प्रदेश। कंकरखेड़ा की न्यू गोविंदपुरी में कुत्ते को ईंट से मारने के बाद उसे रस्सी में बांधकर घसीटने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को स्वत: संज्ञान लेकर अपनी ओर से केस दर्ज कराया था।
न्यू गोविंदपुरी निवासी छह वर्षीय आहद 24 दिसंबर को अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। तभी आवारा कुत्ते ने बच्चे का एक हाथ अपने मुंह में दबाकर खींचा था। कुत्ते के हमले से बच्चे के हाथ में कई जगह जख्म हो गए। बच्चे की मां सबीला का आरोप था कि कई आवारा कुत्तों को मुर्सलीन मांस खिलाता है, जिस वजह से आवारा कुत्ते वहीं रहते हैं।
आरोप था कि उन्हीं में से एक कुत्ते ने बच्चे को काटा था। सबीला की तहरीर पर पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने में मुर्सलीन समेत उसके अन्य स्वजन के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। उसके बाद सबीला का बड़ा बेटा चांद पुत्र इकरामुद्दीन ने बच्चे को जख्मी करने वाले कुत्ते को पकड़कर उसे ईंट और डंडे से पीटकर मार दिया। उसके बाद रस्सी में बांधकर शव को सड़क पर घसीटता ले गया। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अपनी ओर से चांद के खिलाफ रविवार रात केस दर्ज कर सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button