राजधानी दिल्ली में दो सगे भाइयों पर अपनी शादीशुदा बहन से गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज

नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को रिश्तों को तार-तार और शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया। दक्षिणी दिल्ली के जामियानगर थाने में एक बहन ने अपने दो सगे भाईयों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया है। ये मुकदमा इन दोनों सगे भाईयों के खिलाफ दुष्कर्म करने के लिए दर्ज कराया गया है। पीड़िता का दावा है कि वह अपने मायके गईं थीं, जहां भाइयों से उनका विवाद हो गया था। इसी गुस्से में दोनों भाई उन्हें एक कमरे में ले गए। उनकी भाभी ने कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद भाइयों ने गैंगरेप किया। साउथ ईस्ट जिले के जामिया नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गैंगरेप और लज्जा का अनादर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 36 साल की पीड़िता संगम विहार में अपने पति के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2003 में हुई थी। इससे पहले वह अपने परिवार के साथ जाकिर नगर इलाके में रहती थीं। शादी से पहले ही उनके पिता ने 250 गज की प्रॉपर्टी को चार भाई-बहनों में बांट दिया था। इसके कानूनी दस्तावेज उन्हें मिले थे। आरोप है कि वह 10 मार्च 2019 को अपने पिता से मिलने के लिए जाकिर नगर आईं थीं। गाजियाबाद में रहने वाला उनका बड़ा भाई, भाभी और उनका छोटा भाई उनसे बदसलूकी करने लगे। तीनों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और हाथापाई की।
आरोप है कि दोनों भाई उन्हें एक कमरे में ले गए। भाभी ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने गैंगरेप किया। इस वारदात की जानकारी उन्होंने 25 मार्च 2019 को अपने पिता को भी दी थी, जिन्होंने परिवार की इज्जत की खातिर चुप रहने की हिदायत दी। इसलिए उन्होंने किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन 3 अप्रैल को उन्होंने अपने पति को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद सोमवार को गैंगरेप की धारा में केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button