भीख मांग रही नाबालिग किशोरी का किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना किया वायरल

आगरा/उत्तर प्रदेश। मासूम बच्चियों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा और दिल दहला देने वाला मामला आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र का है, जहां 15 साल की एक किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इस जघन्य घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार (16 अगस्त, 2025) को थाना हरिपर्वत के संजय प्लेस चौकी क्षेत्र में हुई। दो युवक, जिनकी पहचान आसिफ और जुनैद के रूप में हुई है, वो किशोरी को बहला-फुसलाकर संजय प्लेस के पास से एक बिल्डिंग में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद एक आरोपी ने इस घटना का 24 सेकंड का वीडियो बनाया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक स्पष्ट दिखाई दे रहा है, और कुछ युवकों के हंसने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद संजय प्लेस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। थाना हरिपर्वत प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पीड़िता की तलाश में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। पीड़िता के बिना ठोस कार्रवाई में देरी हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सड़क पर खानाबदोश जीवन जीने वाली बताई जा रही है। आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस को अभी तक पीड़िता के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है, और उसकी पहचान के लिए जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button