बांकेबिहारी मंदिर में कुत्ते के प्रवेश से हड़कंप, सेवायतों ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण

मथुरा/उत्तर प्रदेश। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश मिलना भले ही मुश्किल हो, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुत्ता मंदिर परिसर में घुस गया। सुरक्षा गार्डों ने उसे बाहर भगाया। कुत्ते के मंदिर परिसर में पहुंचने की सूचना से सेवायत परिवार आक्रोशित हो गए। परिवार की महिलाओं ने मंदिर परिसर का गंगाजल से शुद्धिकरण किया। मंदिर परिसर में कुत्ता दौड़ने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रांगण में कुत्ता पहुंचने का मामला मंगलवार की शाम उस समय का है, मंदिर के पट खुले नहीं थे और कुछ ही श्रद्धालु मंदिर के अंदर थे। मंदिर के एक नंबर गेट से एक कुत्ता प्रांगण में पहुंच गया। इसे देखते ही सुरक्षागार्ड उसे भगाने लगे। कुछ श्रद्धालु भी मंदिर में मौजूद रहे।
मंदिर प्रांगण में कुत्ता पहुंचने की खबर सुनकर बुधवार दोपहर तीन बजे मंदिर सेवायत परिवार की महिलाएं मंदिर में पहुंचीं और गंगाजल से पूरे प्रांगण का शुद्धिकरण किया। महिलाओं का कहना है मंदिर पवित्र स्थान है। यहां भारी सुरक्षा होने के बावजूद मंदिर प्रांगण तक कुत्ते प्रवेश कर रहे हैं।
आज तक कुत्ते मंदिर में प्रवेश करते नहीं देखे गए। लेकिन, उच्चाधिकार प्रबंधन समिति केवल मंदिर की जमीन, पैसा, कोष पर ही नजर बनाए हुए है। लेकिन, बेसिक मामलों पर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ध्यान ही नहीं दे रही है।
शुद्धिकरण करने वाली महिलाओं में रेनू गोस्वामी, कुसुम गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, अन्नू गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, राधा मिश्रा, राधा गोस्वामी, दीपा गोस्वामी, मधु गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button