खखरेरू थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की भरमार, 200 वर्ष पुराने मंदिर के 35 पीतल के घंटे हुए चोरी

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनायें बढ़ गई हैं। बीती रात सोथरापुर गांव में स्थित 200 वर्ष पुराने बरम बाबा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी सत्येंद्र शुक्ला पुत्र शिवदत्त शुक्ला ने खखरेरू थाना में प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि गांव के बाहर स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने मंदिर परिसर की देखभाल बुजुर्ग काल से पूजा अर्चना प्रार्थी का परिवार ही करता चला आ रहा है। प्रार्थी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि बीती रात मंदिर परिसर से लगभग छोटे बड़े 35 घंटेअज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। मंदिर परिसर में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हुई है। मंदिर में सुबह जब मेरा परिवार एवं ग्रामवासी मंदिर परिसर में पहुंचे तो मंदिर के सारे घंटे गायब थे, भाई ग्राम वासी एवं क्षेत्रवासियों योगेश सिंह, अतुल विश्वकर्मा, विनोद त्रिपाठी, भास्कर त्रिपाठी, यशवीर सिंह, अभिषेक सिंह आदि लोगों का कहना रहा कि इस क्षेत्र में सबसे पुराने बरम बाबा मंदिर में बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु लोग अपनी मान्यता के लिए प्रार्थना करने आते हैं और मान्यता पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में भंडारे का कार्यक्रम श्रद्धालुओं द्वारा अक्सर इस मंदिर में चलता रहता है। अज्ञात चोरों ने हम सबके आराध्या बरम बाबा मंदिर में चोरी कर हमारे श्रद्धा एवं विश्वास सनातन धर्म पर चोरी की है लोगों का कहना रहा चोर को जल्द से जल्द पड़कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए ताकि आगे मंदिर परिसरों में इस तरह की चोरी की घटनाएं घटित न होने पाये इस संबंध में थाना अध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि टीम गठित कर जांच करवाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button