अट्टा मार्केट से 22 बाल कामगारों को कराया गया मुक्त, परिवारवालों को सौंपे जाएंगे बच्चे

नोएडा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर 22 बाल कामगारों को मुक्त कराया है। इनके सेवायोजक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अट्टा मार्केट व सेक्टर-18 की दुकानें, आटोमोबाइल शाप, कपड़े की दुकान, ढाबों व अन्य स्थानों पर बाल कामगारों व बाल बंधुआ कामगारों की तलाश की गई। तलाश के दौरान 22 बाल कामगारों को विभिन्न कामों से अवमुक्त कराया गया।
बाल कामगारों से काम करा रहे नियोजकों को नोटिस दिया गया है। अब इन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की काउंसिलिंग कर उनके स्वजन के सुपुर्द किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
कार्रवाई में श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चाइल्ड लाइन नोएडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय सदस्य एवं सहयोग एनजीओ के सदस्य मौजूद रहे। एएचटीयू ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को गुमशुदा महिला स्वजन से मिलाने में कामयाबी पाई है।
एएचटीयू टीम द्वारा 20 व 26 जून को शेल्टर होम अपना घर आश्रम सेक्टर-34 में काउंसलिंग की गई थी। जांच में आया कि एक 22 वर्षीय महिला को 31 मई को थाना लिंक रोड, गाजियाबाद पुलिस द्वारा अपना घर आश्रम में लाया गया था। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button