बरेली में लव जिहाद के नाम पर बवाल करने वाला ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार

तीन साल पहले चोरी, रंगदारी के मामले में जा चुका है जेल

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली के एक कैफे में नर्सिंग छात्रा के दोस्‍तों को सरेआम पीटने वाले और उन पर लव जिहाद का आरोप लगाने वाला ऋषभ ठाकुर तीन साल पहले जेल जा चुका है। उस पर एक घर में चोरी और बाद में रंगदारी मांगने का आरोप था। यह भी जानकारी सामने आई है कि ऋषभ ठाकुर उस समय बीजेपी आईटी सेल का भी मंडल प्रमुख था।
यह घटना साल 2022 की है। उस समय खबर सामने आई थी कि एक युवा नेता ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने अरेस्‍ट किया है। बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के कालीचरण मार्ग के रहने वाले यशपाल सिंह ठाकुर ने ऋषभ ठाकुर, अनीता, निर्मल, गीता देवी समेत एक अन्य के खिलाफ चोरी और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यशपाल सिंह का आरोप था कि ऋषभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर से नकदी और कीमती सामान चोरी की थी।
इसके बाद जब रिपोर्ट दर्ज कराई,तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जब उससे सामान लौटाने को कहा तो उसने 20 हजार रुपए की मांग की थी। इस मामले में सुभाष नगर थाना पुलिस ने जांच की और 5 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इतना ही नहीं ऋषभ ठाकुर के भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही विधायक और प्रमुख नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस पूरे मामले में बीजेपी के महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा का कहना था कि पार्टी स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर पार्टी से बाहर किया जाएगा।

Ranvijay Singh's Video on X

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button