छत्तरपुर में बकरी के साथ कुकर्म, हैवान ने गुप्तांग को किया लहूलुहान

In Chhatarpur, a goat was raped, the monster made its private parts bleed

छतरपुर/मध्य प्रदेश। छतरपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लगता है अब घर के बाहर बंधे पशु भी सुरक्षित नहीं हैं। छतरपुर में एक आदमी को बकरी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लवकुशनगर निवासी कल्लू कुशवाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मिंटी अली नाम के व्यक्ति ने उनकी बकरी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बकरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
घटना लवकुशनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में हुई। कल्लू कुशवाहा ने बताया कि उनकी बकरी बंधी हुई थी। तभी उन्हें उसकी चीख सुनाई दी। भागकर वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मिंटी अली उनकी बकरी के साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी बोरा ओढ़े बकरी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। कल्लू कुशवाहा ने जैसे बकरी ये हालात देखी तो उसने फौरन आरोपी की ओर दौड़ा। इतने आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
शुरुआत में पुलिस को कुशवाहा की बात पर यकीन नहीं हुआ। जिसके बाद बकरी को मेडिकल जांच के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पशु चिकित्सक डॉ. सुरजीत पटेल ने बताया कि पुलिस एक बकरी को जांच के लिए लायी थी। जांच में पाया गया कि बकरी के गुप्तांग में सूजन और घाव हैं। आगे की जांच के लिए विसरा का नमूना भोपाल भेजा गया है।
थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि आरोपी मिंटी अली के खिलाफ बीएनएस की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मिंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button