सीलमपुर में बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, मर्डर केस मेंं था फरार

Encounter between police and criminal last night in Seelampur, he was absconding in murder case

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली पुलिस ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीती रात सीलमपुर इलाके में एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक वांछित अपराधी तालिब को दबोच लिया है। आरोपी हत्या के मामले में फरार था।
पुलिस ने आगे बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए अपराधी को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक गोली पुलिस कर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी थी। पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button