गाजियाबाद में गैस एजेंसी मालिक के बेटे से लूट, आठ लाख रुपये लेकर बदमाश फरार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में एक शख्स से लूटपाट का मामला सामने आया है। खबर है कि राजेंद्र नगर सेक्टर 2 में यदु गैस एजेंसी मालिक के बेटे से आठ लाख रुपये की लूट हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे। राजेंद्र नगर सेक्टर 2 में यदु गैस एजेंसी के मालिक के बेटे विक्रांत से बाइक सवार लुटेरों ने करीब 800000 रुपये लूट लिए हैं। सूचना के बाद डीसीपी ट्रांस इंडियन विवेक चंद्र यादव, एसीपी शालीमार गार्डन और एसीपी साहिबाबाद ने घटना स्थल पुलिस बल के साथ जांच शुरू कर दी है।



