पटियाला में कूड़े के ढेर से मिले सात रॉकेट के खोल, सेना की टीम बुलाई

Seven rocket shells found in a garbage dump in Patiala, army team called

पटियाला/पंजाब। पटियाला जिले में कूड़े के ढेर से रॉकेट के सात खोल बरामद किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इन खोलों में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि रॉकेट के खोल पटियाला में कूड़े के ढेर से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के पटियाला में सोमवार दोपहर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कम से कम सात रॉकेट गोला-बारूद बरामद किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नानक सिंह ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध सामग्री के बारे में सूचना मिलने के बाद पटियाला के राजपुरा रोड पर कूड़े के ढेर में गोला-बारूद मिला।
एसएसपी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक कबाड़ व्यापारी ने इन्हें यहां छोड़ दिया था, क्योंकि यह एक कूड़े का ढेर है। हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने आगे की जांच के लिए सेना की एक टीम को भी बुलाया है।
दरअसल दिसंबर 2022 में पटियाला से लगभग 200 किलोमीटर दूर तरनतारन जिले के एक पुलिस स्टेशन पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमला किया गया था। इसके सात महीने पहले मोहाली में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी से हमला किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button