आगरा में महिला से गैंगरेप, देह व्‍यापार के लिए ब्‍लैकमेल कर रहा था होटल मालिक

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा के थाना ताजगंज स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार रात दरिंदगी की सभी हदें पार हो गईं। एक महिला को जबरन शराब पिलाई गई। फिर उसके साथ 4 से 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला चीखने लगी तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके सिर पर कांच की बोतल दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। युवती को घसीटकर कमरे में बंद कर दिया गया। जब वह चीखने लगी तो आसपास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने गेस्ट हाउस से 4 युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि यह महिला उसी गेस्‍ट हाउस में काम करती थी। उसने आरोप लगाया है कि उसे देह व्‍यापार के लिए मजबूर किया जाता था।
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती डेढ़ साल से ताजनगरी फेज टू स्थित रिच होम स्टे गेस्ट हाउस में काम करती हैं। शनिवार रात छोटी दिवाली के दिन 4-5 आरोपियों ने उस महिला को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ दरिंदों ने हैवानियत की। जब उसने इसका विरोध किया तो युवती को बेरहमी से पीटा गया। उसके सिर में कांच की बोतल मार दी। एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया कि युवती शादीशुदा है। वह गेस्ट हाउस में ही काम करती थी। उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। युवती की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गेस्ट हाउस को बंद करा दिया है। चार युवक जितेंद्र राठौर, रवि राठौर (गेस्ट हाउस संचालक), देव किशोर, मनीष और महिला रिया को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी सोनू और अशोक फरार हैं।
जबरन कराते थे देह व्यापार
युवती ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले सोनू नामक युवक ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बाद सोनू उससे गंदा धंधा करवाना चाहता था। शनिवार रात को उसे गेस्ट हाउस में बुलवाया गया। उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके साथ 4-5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।
किराये के मकान में रहती है युवती
युवती करीब डेढ़ से दो साल से सोनू नामक युवक के चंगुल में फंसी है। सोनू देह व्यापार का धंधा करता है। पहले स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार करता था। स्पा सेंटर बंद होने के बाद गेस्ट हाउस को रवि और सोनू से किराये पर लिया था। ताजगंज एमपीपुरा निवासी जितेंद्र राठौर, महुआखेड़ा निवासी देव किशोर, बसई खुर्द निवासी मनीष कुमार और अशोक युवती से धंधा करवाते थे। इनके संपर्क में कई अन्य युवतियां भी हैं। जिनसे वे जबरन देह व्यापार करवाते हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ दिनों शांत हो जाते हैं। फिर से नए ठिकाने बदलकर सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस अशोक और सोनू की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button