गोरखपुर पुलिस ने फर्जी शादी कराने वाले गैंग के 7 लोगों को गिरफ्तार किया, राजस्थान के पीड़ितों से ठगे थे 3:30 लाख

शादी कर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्यों को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दुल्हन सहित उसकी मुंह बोली बहन अभी भी फरार हैं।

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राजस्थान के युवक को गोरखपुर बुलाकर शादी कराकर ठगने वाले गैंग ने अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए 3:30 लाख रुपये लूट लिए और दुल्हन के साथ फरार हो गए। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा गैंग में शामिल प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इसके पूर्व भैया गैंग कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बन चुका था।
गोरखपुर में चिलुताल पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी शादी कराकर लोगों को शिकार बनाते थे और पैसे लेकर भाग जाते थे। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी नाथ ज्ञानेंद्र कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि इस गैंग में कुल 9 सदस्य शामिल हैं। दुल्हन सहित उसकी मुंह बोली बहन अभी भी फरार है। उसकी भी तलाश जारी है।
राजस्थान कोटा के निवासी हैं पीड़ित
दरअसल, राजस्थान के कोटा निवासी मुकेश मीणा को अपने भाई ब्रह्म मोहन मीणा की शादी के लिए एक लड़की की तलाश थी। इसी बीच उनकी मुलाकात हरियाणा निवासी राजू शर्मा से हुई, जिसने उन्हें एक लड़की की फोटो दिखाते हुए बताया कि इससे मैं आपके भाई की शादी करवा दूंगा। फोटो द्वारा लड़की पसंद आई और बात बन गई तो दलाल उन्हें 12 मार्च 2026 को गोरखपुर लेकर पहुंचा। जहां पूर्व प्लान के अनुसार अंकुर सिंह जो चिलुआताल थाने का हिष्ट्रीशीटर भी है के घर पर शैला देवी नामक एक महिला दो युवतियों के साथ पहुंची हुई थी। इनमें से एक दुल्हन और दूसरी उसकी मुंह बोली बहन बताई गई थी। उधर, कोटा से मुकेश, उसका भाई बृजमोहन और ब्रह्म मोहन भी पहुंचे थे। शादी की रस्में पूरी की गईं। वरमाला पहनाने के साथ ही शादी करा दी गई।
रुपये मिलते फरार हुए आरोपी
पीड़ितों के अनुसार, उनसे पहले भी कुछ रुपये राजू शर्मा द्वारा ले लिए गए थे, तभी अचानक अंकुर सिंह पुलिस की वर्दी पहने अपने चार साथियों धीरेंद्र यादव, मुन्ना, रवि और नौमी शर्मा के साथ वहां पहुंचा। धमकाते हुए बोला कि तुम लोग फर्जी शादी करते हो। हमें जानकारी मिली है कि यह लड़की नाबालिग है। मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा जाएगा, यदि बचाना चाहते हो तो 3:30 लाख रुपये दो। यह सुनते ही मुकेश, बृजमोहन और उसके भाई डर गए। आनन-फानन में बृजमोहन ने कोटा अपनी पत्नी को फोन लगाया और 3.20 लाख रुपये अपने खाते पर मंगाए। 3.11 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। रुपए मिलते ही आरोपीयों सहित दुल्हन उसकी मौसी और सहेली फरार हो गए।
खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़ित 13 मार्च को चिलुआताल थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और न्याय की गुहार लगाई। 10 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुल्हन और उसकी मुंह बोली बहन अभी भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
दूसरे राज्यों के लोगों को फंसाता है गैंग
इस बारे में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि शुक्रवार को ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। यह पूरा गैंग पहले से ही सक्रिय है। इसके पहले भी यह गैंग ऐसे ही दो-तीन वारदात को अंजाम दे चुका है। यह लोग पूरी प्लानिंग के साथ दूसरे राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। मुख्य आरोपी अंकुर सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, राजू शर्मा नामक दलाल हरियाणा का रहने वाला है, जो इन लोगों से मिला हुआ है।
यह पूरा गैंग प्लानिंग के साथ यह काम करता है। इसमें अंकुर सिंह दारोगा और बाकी इसके चार साथी उसके सिपाही और दीवान बनते हैं। महिला शैला देवी दुल्हन की मौसी का रोल अदा करती है। आरोपी दुल्हन और उसकी मुंह बोली बहन अभी फरार है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के पास से 1.65 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button