भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का लिया बदला, मास्टरमाइंड मूसा समेत तीन आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों ने 96 दिन बाद पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला लिया

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के 96 दिन बाद सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तान नागरिक के तौर पर हुई है। सेना ने ऑपरेशन महादेव में आतंकी मूसा समेत दो अन्य को मार गिराया। 22 अप्रैल को पाकिस्तान से आए इन आतंकवादियों ने बैसरन वैली में खून बहाया था। इन्होंने निहत्थे पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को सबक सिखाया था। अब भारतीय सेना आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया है।
सुरक्षाबलों के ऑपरेशन महादेव पर जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बयान दिया है। सिन्हा ने कहा है कि यह सफल ऑपरेशन था। इसमें तीन आतंकवादी मारे गए हैं। 4:14 PM-आईजीपी बोले-ऑपरेशन जारी है
श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ पर कश्मीर क्षेत्र के आईजीपी विधि कुमार बिरदी ने कहा कि अभियान अभी भी जारी है। आंतरिक रिपोर्टों के अनुसार तीन शव देखे गए हैं।ऐसा लगता है कि उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। हमें पहचान में कुछ समय लगेगा। टीमें अभी भी अंदर हैं। कुछ समय लगेगा। आपको पूरी जानकारी दी जाएगी।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हरवान में दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ अंजाम दिया। सेना ने यह कार्रवाई को दाचीगाम जंगलों में महादेव रिज पर किया। ऐसे में सेना ने इसे ऑपरेशन महादेव नाम दिया है। मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों की पहचान की गई।




