फतेहपुर जिले के ग्राम पंचायत सूदनपुर के कंपोजिट विद्यालय में चलाया गया मतदान जागरूकता अभियान

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिला के अंतर्गत विजईपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सूदनपुर कंपोजिट विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के जरिए मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही अभिभावकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी खागा, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी विजयीपुर व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए उदबोधन किया, साथ ही निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई। उप जिलाधिकारी खागा ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। जिसमें सैकड़ो अभिभावक, महिलाएं, व बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें पारुल को प्रथम, प्रिंसी को द्वितीय व शिल्पा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ इस मौके पर सतेंद्रप्रकाश, दिनेश सिंह, चमन सिंह, रवि, धर्मेंद्र, बीएलओ प्रभावती, गौकरन ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या मे अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button