आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। जीयनपुर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को भोलू दुबे  पुत्र अरविन्द दुबे निवासी ग्राम–बरहपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मु0अ0सं0 295/2022 धारा 363,366  भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ. नि. सोरभ कुमार सिंह द्वारा की जा रही है, विवेचना के दौरान वास्तविक अभियुक्त रोहित त्रिवेदी पुत्र स्व0 अतुल कुमार त्रिवेदी निवासी श्यौराई थाना मिरहची जिला एटा उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश मे आया, 27/09/2022 को उ.नि. सौरभ कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित त्रिवेदी पुत्र स्व0 अतुल कुमार त्रिवेदी निवासी श्यौराई थाना मिरहची जिला एटा उत्तर प्रदेश को कस्बा जीयनपुर बस / टैम्पू स्टैण्ड के पास से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button