दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर 28 की झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर एक दर्जन से ज़्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। अब तक पचास से ज़्यादा झोपड़ियां जलने की खबर है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बचाव दल राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।




