पुणे के गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद से पकड़ा गया हॉक्स कॉल करने वाला शख्स

पुणे,(महाराष्ट्र)। पुणे शहर में गूगल कंपनी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। परिसर में बम की सूचना के बाद टीमें मौके पर पहुंची। परिसर खाली कराकर तलाशी ली गई। सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इधर कॉल करने वाला शख्स हैदराबाद का निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने नशे की हालत में हॉक्स कॉल की थी।

पुलिस ने बताया कि फोन आने के बाद धमकी को गंभीरता से लेते हुए तुरंत महाराष्ट्र पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिसर को कुछ समय के लिए अलर्ट पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति, जिसने कथित तौर पर नशे की हालत में कॉल किया था, हैदराबाद में पकड़ा गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन V) विक्रांत देशमुख ने कहा, ‘पुणे के मुंढवा इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शल इमारत है। इस कमर्शल बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर गूगल का ऑफिस है। एक कॉलर ने मुंबई के बीकेसी कार्यालय को फोन करके धमकी दी कि पुणे के गूगल कार्यालय में बम रखा है।’

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और व्यापक तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि जांच में कॉल फर्जी निकली। कॉल करने वाले शख्स को हैदराबाद में ट्रेस किया गया। वहां की पुलिस से संपर्क करके आरोपी को पकड़ा गया।
पुलिस आरोपी से पता लगा लिया गया और उसे पकड़ लिया गया। उसका नाम पनायम शिवानंद है और वह हैदराबाद का ही रहने वाला है। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पता चला कि पनायम ने नशे की हालत में फोन किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button