फतेहपुर में अवैध संबंधों में महिला की हत्या, हिरासत में पड़ोसी मां-बेटे

Woman murdered in Fatehpur due to illicit relations, neighbouring mother and son in custody

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। थरियांव क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस राजफाश के करीब पहुंची है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पुलिस ने शक के आधार पर मां व बेटे को हिरासत में लिया है। हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत की बात सामने आई है। शरीर पर कई चोट के निशान आए हैं। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई हैं।
असोथर थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर से कैथनपुरवा गांव से 31 मई की शाम महिला का शव बरामद हुआ था। शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई गई थी। महिला की रविवार शाम पहचान हुई। वह थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली निकली। महिला का पति चंडीगढ़ में रहता है। उसका एक बेटा व बेटी है। पुलिस को पता लगा कि दिवंगत महिला पड़ोसी महिला के साथ निकली थी। पुलिस ने महिला को पकड़ा और पूछताछ चालू की। पड़ोसन ने दिवंगत महिला को किसी बाइक सवार के साथ थरियांव कस्बा जाना बताकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने दिवंगत महिला के मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाला। दिवंगत महिला के मोबाइल पर पड़ोसन के पुत्र की अंतिम कॉल सामने आई। पुलिस ने बेटे को भी पकड़ लिया।
दोनों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि पड़ोसी महिला के पति और दिवंगत महिला के बीच अवैध संबंध थे। यह वजह से महिला की हत्या की हो सकती है। योजना के तहत मां और बेटे शुक्रवार को दिवंगत महिला को झाड़फूंक कराने सचौली गांव ले गए थे। जहां से लौटने के बाद योजना के तहत शनिवार सुबह सात बजे महिला को बाइक में मां व बेटे बैठाकर झाड़फूंक के बहाने गाजीपुर के बड़ागांव मछरिया ले गए। जहां तांत्रिक से मिलने के बाद नहर के रास्ते घर लौटने लगे। योजना के तहत कैथनपुरवा के पास नहर किनारे सूनसान देखकर बाइक रोकी। जहां घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच के दौरान एक और व्यक्ति का भी हत्याकांड में नाम सामने आ रहा है। पुलिस मां-बेटे को लेकर घटनास्थल भी पहुंची। जहां से मोबाइल और चप्पल भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। अवैध संबंध के चलते हत्या की गई। हत्या में शामिल लोगों से पूछताछ चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button