धर्म बदलकर फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए बनना चाहते थे अग्निवीर, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच, 2 गिरफ्तार

बरेली,(उत्तर प्रदेश)। बरेली में सेना की अग्निवीर भर्ती में अपना धर्म और पहचान छिपाकर आए दो युवकों को सेना की इंटेलिजेंस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। दो युवक अपने फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे सेना में भर्ती होना चाहते थे। उनका आधार, मार्कशीट और प्रमाणपत्र सब नकली था। दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसलइन दिनों जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में अग्निवीर रिलेशन कोटा भर्तियां चल रही है। जिसमे भर्ती होने के लिए एक जालसाज ने अपना नाम और धर्म तक बदल दिया। मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर अग्निवीर भर्ती में कोशिश की। साथ ही उसके साथी दूसरे युवक ने भी फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे भर्ती होने पहुंच गया।लेकिन बायो मैट्रिक में पोल खुल गई और असलियत सामने आ गई।
सेना इंटेलिजेंस ने दोनों संदिग्ध को बुधवार शाम पकड़कर बरेली कैंट पुलिस को सौंप दिया। गहन पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर दोनों को गुरुवार जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बरेली जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में सेना अग्निवीर हो रही है। जिसमे इन दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मिला है। दोनो के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगरा निवासी अरुण खान धर्मराज बनकर अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आया था। वही, दूसरा युवक फाल सिंह, रंजीत बनकर सेना भर्ती में शामिल होने आया। बायो मैट्रिक में असली पहचान सामने आने के बाद सेना ने इन्हे हिरासत में लेकर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।

इससे पहले भी भर्ती हुई थी उसमे भी दोनो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने आए थे। सेना इंटेलिजेंस नेटवर्क अपने स्तर से पाकिस्तान और अन्य कनेक्शन कनेक्शन होने की संभावना की भी गोपनीय जांच करने में जुटा है। आगरा जिला खंडोली थाना क्षेत्र ग्राम सोराई निवासी अरुण खान पुत्र गफ्फार धर्मराज बनकर और दूसरा युवक आगरा के खंडोली थाना क्षेत्र ग्राम मदनपुर का निवासी फाल सिंह है जो रंजीत बनकर सेना में भर्ती होने आया था।सेना में भर्ती प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हुई है जो 24 सितंबर तक चलेगी। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर आरोप से जब सवाल किया गया तो पता चला कि दोनों के रिश्तेदार तो छोड़िए दूर-दूर तक कोई सेना में नहीं है। भाटी ने बताया कि अरुण खान पुत्र गफ्फार निवासी सोरई खंडोली का रहने वाला है गफ्फार खान बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन बताया जाता है।
वर्तमान में वह खेड़ा हाजीपुर में कार्यरत हैं उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा अरुन खान और छोटा अमित दोनों भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। नेमी सिंह किसान है उसके चार लड़के हैं बड़ा बेटा पवन रुद्रपुर में टोल प्लाजा पर नौकरी करता है। उसे छोटा रिंकू एटीएम कार्ड है। प्रेम सिंह दूध का काम करता है, जबकि छोटा पाल सिंह है। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। कैंट पुलिस के साथ सेना के अधिकारी भी अरुण खान के पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button