वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड चली गोलियां,एक लड़की घायल

Fierce firing between two groups in Welcome area, 20 rounds of bullets fired, one girl injured

उत्तर पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 20 राउंड गोलिया चलने का मामला सामने आया है। यह फायरिंग दो गुटों के बीच हुई है, जिनमें रुपयों को लेकर विवाद था। इस दौरान एक युवती को गोली लग गई। जिसका नाम इफरा (22) है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस को जेड-2 और राजा मार्केट वेलकम इलाके में गोलीबारी की सूचना शाम को लगभग पांच बजे मिली। सूचना मिलने पर सीनियर अधिकारी एएसआई विशाल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो घटनास्थल पर कारतूस मिले। कॉल करने वाले और इलाके के लोगों से पूछताछ में पता चला कि गोलीबारी में एक लड़की घायल हुई है, जिसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को पता चला है कि झगड़ा जींस के थोक विक्रेताओं के बीच पैसों को लेकर हुआ था। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस के खोल, कारतूस, धातु के टुकड़े समेत 17 सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button