हरियाणा पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गैंग का किया भंडाफोड़

नूंह/हरियाणा। हरियाणा के नूंह जिले की पुन्हाना अपराध जांच शाखा पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को वीडियो कॉल कर उनकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन और 11 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।
निरीक्षक संदीप मोर प्रभारी अपराध जांच शाखा पुन्हाना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सहायक उप-निरीक्षक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर घीड़ा मोड़ शहर पुन्हाना में मौजूद थे। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मस्तान, इबराम उर्फ इमरान व मौईन पुत्रा नसुबत, शमशुद्दीन पुत्र जमील, इरफान पुत्र शेरु व साहिद पुत्र खुर्शीद निवासी लफुरी लोगों के अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी फर्जी मोबाइल नम्बरों से व्हाट्सएप अकाउंट का प्रयोग करके भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर चैटिंग कर रहे थे। वो लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का भय दिखाकर सेक्सटॉर्शन करके लोगों से रुपये ठगकर अपने फर्जी फोन-पे व गुगल-पे अकाउंट में रुपये डलवाकर आनलाईन ठगी कर रहे थे।
खेतों में बैठकर करते थे ठगी
सभी आरोपी गांव लफुरी में खेतों में बैठकर आनलाईन सेक्सटॉर्शन करके ठगी कर रहें थे। जिस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर अरोपियों को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जा से 9 मोबाइल फोन और 11 सिम बरामद हुई। पूछताछ व आरोपीयों के फोन की जांच करने पर फोन में नकली प्रोफाइल नाम की आईडी, नकली यूट्यूब ऑफिसर बनकर लोगों के सेक्सटोर्सन के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपये ठगने के चैट, आमजन की रिकॉर्ड की गई अश्लील वीडियो, ट्रांजेक्शन की स्क्रिनशाट, काफी लोगों के अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप, चैट पाई गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button