लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर द्वारा नवग्रह वाटिका का किया गया उद्घाटन

राजकुमार शुक्ला,(लखनऊ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गायत्री उद्यान आशियाना में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर द्वारा नवग्रह वाटिका का उद्घाटन किया गया। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में निर्मित नवग्रह वाटिका में ग्रहों के अनुसार पौधे लगाए गए हैं एवं उन्हें ग्रहों के अनुरूप आकृति दी गई है। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष के साथ परिपूर्ण न्यूज़ समाचार पत्र के लखनऊ ब्यूरो चीफ राजकुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकार विनीता तिवारी द्वारा मंत्री जी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर उन्हें कभी भी नशा न करने का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, कार्यक्रम की संयोजिका रंजना मिश्रा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पीके शर्मा, एसपी तिवारी, अर्चना सरकार, विजय सरकार, विनीता तिवारी, अंजली बाजपेई, कविता गोयल, पार्षद विमल तिवारी, शालिनी पांडे, सत्यम शुक्ला एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button