देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत

मारपीट के आरोप में साथी पर मुकदमा दर्ज, फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

देहरादून/एजेंसी। उत्तराखंड में पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मृतक के ही साथी पत्रकार अमित सहगल पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट होने के बाद आज डॉक्टरों के पैनल द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के भाई अरविंद मिश्रा निवासी आलमबाग, लखनऊ की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने आरोपी पत्रकार अमित सहगल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अरविंद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि 15 दिसंबर की रात अमित सहगल अपने एक अन्य साथी के साथ देहरादून के जाखन क्षेत्र स्थित पंकज मिश्रा के किराए के मकान पर गया था, जहां जान से मारने की नीयत से पंकज के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि पंकज के सीने और पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। इस दौरान अमित सहगल द्वारा पंकज मिश्रा का मोबाइल फोन भी लूट लिया गया। 16 दिसंबर की सुबह पंकज मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने डॉक्टरों का पैनल बनाकर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। वहीं दून पुलिस ने मृतक के आवास का निरीक्षण कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह विवाद फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ था। पोस्ट को लेकर पंकज मिश्रा और उनके दोस्तों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। हालांकि बाद में पंकज मिश्रा ने माफी मांगते हुए पोस्ट डिलीट कर दी थी और यह भी कहा था कि पोस्ट उन्होंने स्वयं नहीं डाली थी, बल्कि किसी साथी ने उनका मोबाइल लेकर उनकी फेसबुक आईडी से पोस्ट की थी। मृतक की पत्नी का कहना है कि पांच दिन पहले अमित सहगल के यहां आयोजित एक वैवाहिक समारोह में पंकज मिश्रा भी शामिल हुए थे। पत्नी ने आरोपी पत्रकार और उसके साथियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

कल देहरादून में हुई वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के बाद से माहौल में  मचा शोर इस बात की गवाही दे रहा था कि यह मौत सामान्य नहीं है। और रात

पत्रकार पंकज मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button