थाना सीआई को चाकू मारने की धमकी देने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

कोटा/राजस्थान। जिले में पुलिस ने बदमाशों की सारी बदमाशी जनता के सामने सड़क पर निकाल दी। सोशल मीडिया पर लाइव आकर कोटा शहर के थाना गुमानपुरा के सीआई को चाकू मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पहले 2 आरोपियों को पकड़ चुकी थी। सोमवार रात को पुलिस ने तीनों आरोपियों का छावनी चौराहे पर जुलूस निकाला। कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा सोशल मीडिया पर गुमानपुरा सीआई को चाकू मारने की धमकी देने के मामले में 26 फरवरी को तीन युवकों को राहुल हेमनानी, गौरव उर्फ गोपाल, नितिन चावला उर्फ नीतू को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button