लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था एक

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेंज के स्पेशल सेल की एक टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के दो मोस्ट वांटेड आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक जिसकी पहचान अंकित के रूप में की गई है, वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। इसके अलावा वह राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था।दोनों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ना चाहती थी जो सच में जाकर हत्या में शामिल हुए थे, जिन्होंने हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या अंकित का पहला मर्डर था।

दूसरा आरोपी सचिन भिवानी सिद्धू मूसेवाला मामले के चार शूटरों को शरण देने के लिए जिम्मेदार था। राजस्थान के चुरू के जघन्य मामले में भी वह वांछित चल रहा था। राजस्थान में बिश्नोई गैंग के सभी ऑपरेशनों को संभालने का काम सचिन ही करता था।बीते दिनों सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका शगनप्रीत सिंह भी कोर्ट पहुंचा था। उसने बताया था कि अब उसकी जान को भी खतरा है। हाईकोर्ट में उसने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए एक याचिका दाखिल की थी।शगनप्रीत ने अपनी जान को खतरा बताया और पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की थी। उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से खतरा बताया था। शगनप्रीत सिंह का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है और अब ये दोनों उसकी हत्या भी करवा सकते हैं।

वहीं, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बीते 28 जून को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से उसे छह जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया था। मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 यूपी के बुलंदशहर से खरीदी गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों को यह जानकारी पूछताछ के आधार पर मिली है। लॉरेंस ने यूपी के हथियार सप्लायर कुर्बान-इमरान गैंग की जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों को बताया है कि उसका गैंग अक्सर इस गैंग से ही हथियार खरीदता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button