पत्नी ने पिलाई शराब और प्रेमी ने फावड़े से काट डाला, लग्जरी लाइफ के चक्कर में पति का मर्डर, जंगल में फेकी बॉडी

Wife drinks liquor and lover cut off from shovel, husband's murder in luxury life

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश। पत्नी और आशिक के चक्कर में पति की हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी की घटना लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं है कि उत्तर प्रदेश में फिर से ऐसा ही एक कांड सामने आ गया। यहां मुरादाबाद निवासी रीना सिंधू नाम की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का बेरहमी से कत्ल किया और फिर बॉडी को उत्तराखंड में फेंक आए। पूरा मामला खुलने के बाद दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
यह पूरा मामला उत्तराखंड के कोटद्वार के जंगली इलाके में मिली एक अधेड़ शख्स की बॉडी से शुरू हुआ। पहले तो पुलिस इस घटना को ऐक्सिडेंट मान रही थी लेकिन फिर पोस्टमॉर्टम में हत्या किए जाने की बात सामने आई तो फिर कड़ी-दर-कड़ी खुलती चली गई। घटना की मुख्य सूत्रधार मुरादाबाद में फिजियोथिरेपी का काम करने वाली रीना निकली जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहा करती थी। उसने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर पति रवींद्र का कत्ल कर दिया।
दरअसल रीना सिंधू, रवींद्र की दूसरी पत्नी थी। पुलिस से कबूलनामे में रीना ने बताया कि पहली पत्नी से मनमुटाव के बाद वह रीना के संपर्क में आया जो उम्र में करीब 20 साल छोटी थी। रीना ने भी बिजनस और प्रॉपर्टी देखकर शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है। पिछले कुछ समय से बिजनस में घाटे की वजह से रवींद्र मुरादाबाद का मकान बेचना चाह रहा था, जो उसने रीना को गिफ्ट किया था। लेकिन रीना लग्जरी लाइफ में दिक्कत की वजह से विरोध कर रही थी।
इस बीच चेक बाउंस के एक मामले में एफआईआर की वजह से रवींद्र फरार था। रीना ने बिजनौर निवासी प्रेमी पारितोष के साथ पति को निपटाने की प्लानिंग कर ली। उसने फरारी काट रहे पति को पहले तो बिजनौर में प्रेमी के घर बहाने से बुलाया। वहां आराम से बैठकर शराब का सेवन किया और फिर नशे की हालत में मौत के घाट उतार दिया। रीना ने बताया कि उसने हाथ-पैर पकड़ा, जबकि पारितोष ने फावड़े से लगातार वार कर कत्ल कर दिया।
इसके बाद दोनों ने रवींद्र की बॉडी को उसकी ही कार में रखकर पास में ही पड़ोरी राज्य उत्तराखंड में कोटद्वार के जंगल एरिया के पास ले जाकर फेंक दिया। रीना ने पारितोष को 10 लाख रुपये देने और शादी करने का लालच दिया था। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button