बुलंदशहर में पिता और बीवी के बीच अवैध संबंध का था शक! बेटे ने दोनों की गोली मार हत्या कर दी
मोमिन की शादी साल भर पहले हुई थी। करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी सना ने बेटे को जन्म दिया था।

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। यूपी के बुलंदशहर में एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी शक में उसने तमंचे से दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि आधे घंटे के अंदर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना कोतवाली खुर्जा नगर के गांव कलंदरगढ़ी की है। गांव निवासी मोमिन को शक था कि उसके पिता रियाजुद्दीन और पत्नी शना के बीच अवैध संबंध था। मोमिन गांव में क्लीनिक चलाता है।
मोमिन की एक साल पहले शादी हुई थी। करीब 10 दिन पहले ही पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। युवक को लंबे समय से पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी शक में उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से ही दोनों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मोमीन नामक शख्स ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी। यह लाइसेंसी पिस्टल रियाजुद्दीन की थी। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सना को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया था। बाद में उसकी भी मौत हो गई। आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




