अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय की मौत, तीन घायल

अबू धाबी। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। इस घटना के बाद यूएई में मरने वाले लोगों की संख्या 11 पहुंच गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के अनुसार गुरुवार को मिसाइल के मलबे से हुई घटना में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय नागरिक शामिल है। X पर एक पोस्ट में, अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए तीन लोग अमीराती, जॉर्डन और भारतीय नागरिक थे। बता दे कि युद्ध के मौजूदा दौर में खाड़ी क्षेत्र में नागरिकों पर हुए सबसे गंभीर हमलों में से एक इसे माना जा रहा है।
जानकरी के अनुसार, यह घटना स्वेहान स्ट्रीट पर हुई। जब ईरानी हमले को यूएई की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक लिया गया।
रोकी गई मिसाइलों का मलबा जब सड़क पर गिरा तो उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार तक 166 लोग घायल हुए थे। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने अब तक कुल 357 बैलिस्टिक मिसाइलों, 15 क्रूज़ मिसाइलों और 1,815 ड्रोन को रोका है। वहीं आगे आने वाले खतरों का मुकाबला करने के लिए वे लोग पूरी तरह से तैयार है।
युद्ध के 27वें दिन ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल से इजरायल पर हमला किया। जिसका निशाना इजरायल का मिलिट्री कमांड कंट्रोल सेंटर और साथ ही डेड सी के दक्षिण में उसके परमाणु इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी इंडस्ट्रीज थी। यह हमला शुक्रवार की सुबह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button