लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 84 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

लखनऊ/एजेंसी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 3 साल से एक जगह जमे आईपीएस और प्रमोट हुए आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि अधिकारी तत्काल पदभार ग्रहण करें। जिससे की जल्द ही चुनाव की तैयारी को शुरू किया जा सके। बता दें कि चुनाव आयोग ने आदेश किया था कि जो अधिकारी एक ही पोस्ट पर 30 जून 2024 को ती साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं उनको 31 जनवरी से पहले इधर से उधर कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस संबंध में सूची तैयार कर रही थी। इसी कड़ी में 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
लखनऊ के जेसीपी आकाश कुलहरी को पुलिस महानिरीक्षक अपराध लखनऊ, कानपुर के जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण, प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त रमित शर्मा को प्रमोशन मिला है। उन्हें पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, IPS शलभ माथुर को अलीगढ़ का आईजी बनाया गया है। वहीं लखनऊ जेसीपी आकाश कुलहरि को प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट में तैनात जेसीपी आनंद प्रकाश को हटाया गया है। गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर को कानपुर का अपर पुलिस आयुक्त, लखनऊ के पुलिस उपायुक्त राहुल राज को डीआईजी पीएसी मेरठ, लखनऊ के पुलिस उपायुक्त प्रमोत कुमार तिवारी को डीआईजी प्रशिक्षण मुख्यालय और गाजियाबाद की पुलिस उपायुक्त कल्पना सक्सेना को अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार रात कई यूपी के कई जिलों के जिला अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
आईपीएस अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, संतोष कुमार मीणा अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी, पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक राज्यपाल उत्तर प्रदेश, शिव सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, नीतू अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, आनंद प्रकाश तिवारी पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय, धर्मेंद्र सिंह पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर, एल आर कुमार पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ, अब्दुल हमीद पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन, रमित शर्मा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराजसलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र बनाए गए हैं।
आईपीएस आकाश कुल्हरी पुलिस महानिरीक्षक संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ, रोहन पीकंय पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं, संजय सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी गोरखपुर, वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक वीआईपी सुरक्षा लखनऊ, प्रभाकर चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ, संजीव त्यागी पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, पूनम पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी सेक्टर आगरा, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड, राठौर किरीट कुमार हरि भाई पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ, शैलेश कुमार यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर, सफीक अहमद पुलिस उपमहानिरीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, राधेश्याम पुलिस उपमहानिरीक्षक लॉजिस्टिक्स लखनऊ, सुरेश्वर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, रामजी सिंह यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ, रामकिशन पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह राजकमल यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर, राकेश पुष्कर पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ, मनोज कुमार सोनकर उपमहानिरीक्षक ATS लखनऊ, कुलदीप नारायण पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ मेरठ, किरण यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ, सब रशीद खान पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी 112, अशोक कुमार चतुर्थ पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ, प्रदीप गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ, अखिलेश कुमार निगम पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ, कुंतल किशोर पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ, मनीराम सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार लखनऊ, राजीव नारायण मिश्र पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर नगर, सुशील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात मुख्यालय लखनऊ, हरिश्चंद्र अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाए गए हैं।
आईपीएस राहुल राज पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ, प्रमोद कुमार तिवारी पुलिस उपमहा निरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ, कल्पना सक्सेना अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, अतुल शर्मा सेना नायक 35 वाहिनी पीएसी लखनऊ, आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, गौरव बांसवाल पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ, पूजा यादव सेना नायक 24 वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, अमित कुमार प्रथम पुलिस अधीक्षक ATS लखनऊ, रईस अख्तर पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ, रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, विक्रांत वीर सेनानायक 32 सी वाहिनी पीएसी लखनऊ, प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी, एसएम कासिम आब्दी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, हृदेश कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी, आनंद कुमार सेना नायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर बनाया गया है।
आईपीएस शिवाजी पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर रेट लखनऊ, शैलेंद्र कुमार राय पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ, डी प्रदीप कुमार सैन नायक 38वीं वाहिनी पीएसी, डॉ दुर्गेश कुमार सैन नायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, प्रदीप कुमार सेनानायक पीएसी सोनभद्र, राजधारी चौरसिया पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय लखनऊ, बबीता साहू सेनानायक 27वी वाहिनी पीएसी सीतापुर, कमला प्रसाद यादव पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ, रमेश प्रसाद गुप्ता पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक उत्तर प्रदेश लखनऊ, रामसेवक गौतम पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, सुरेंद्रनाथ तिवारी पुलिस अधीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ, मोहम्मद तारीख पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार मुख्यालय महानिदेशक लखनऊ में तैनात किया गया है।
आईपीएस पंकज कुमार पांडे सी नायक 34 सी वाहिनी पीएसी वाराणसी, अजीत कुमार सिंह सी नायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, अजीत कुमार सिंह सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, सुशील कुमार शुक्ला सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, दयाराम सेनानायक दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर, सर्वानंद यादव सी नायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, कमलेश दीक्षित सेना नायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, अरुण कुमार श्रीवास्तव सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, कमलेश दीक्षित सी नायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, सलमान ताज पाटील पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ, विद्यासागर मिश्रा पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ, तेज स्वरूप पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ, डॉ महेंद्र पाल सिंह पुलिस उपायुक्त कमिश्नर रेट लखनऊ, श्याम नारायण सिंह पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button