जम्मू-कश्मीर में अलबदर का आतंकी गिरफ्तार, श्रीनगर में हमले की थी प्लानिंग

श्रीनगर,(एजेंसी)। बटमालू पुलिस ने एक अलबदर के आतंकी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वह श्रीनगर में किसी हमले की फिराक में था। इससे पहले पुलवामा में घटनाओं को कर चुका है। उसे गिरफ्तार करने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है ताकि उसके श्रीनगर आने के मकसद के बारे में पता किया जा सके।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आतंकी इलाके में आया हुआ है। जो कि किसी घटना को करने की फिराक में है। इन दिनों अमरनाथ यात्रा चल रही है। ऐसे में वह कोई हरकत करने के इरादे से पुलवामा से श्रीनगर आया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से पूरे इलाके में जवानों को लगा दिया गया। इस दौरान बटमालू से आतंकी को पकड़ लिया गया।
उसकी पहचान अलबदर के आतंकी अराफत यूसफ निवासी राजपुरा पुलवामा के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्टल, 20 राउंड और दो मैगजीन को बरामद किया गया। उसे थाने में ले जाया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह आतंकी कमांडरों के कहने पर श्रीनगर में आया था। इससे पहले पुलवामा में भी कमांडरों के कहने पर कुछ घटनाएं कर चुका है।
उसने बताया कि उसे श्रीनगर पहुंचने के लिए कहा गया था। उसके बाद उसे आदेश दिया जाना था लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी शुरू की जांच के दौरान कुछ बातों का पता चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button