नोएडा में किशोरी को खोजने के लिए ली 18 हजार की रिश्वत, कासना चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Took 18 thousand bribe to find a teenager in Noida, Kasna outpost in-charge reported on line

ग्रेटर नोएडा। कासना क्षेत्र की कस्बा चौकी के प्रभारी ने एक नाबालिग बच्ची को तलाशने के लिए पीड़ित परिवार से 18 हजार रुपये ले लिए। बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं है। नाबालिग की मां का आरोप है कि लेनदेन करने के लिए दरोगा ने चौकी पर प्राइवेट आदमी तैनात कर रखे हैं। यह मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने आरोपी चौकी प्रभारी शिवकुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।कासना थाने में एक महीना पहले पीड़ित परिवार ने अपनी नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उनकी बेटी एक जगह सिलाई सीखने जाती थी। सिलाई केंद्र के पास का एक आरोपी बच्ची को ले गया है। इस मामले की जांच थाने की कस्बा चौकी के प्रभारी को सौंपी गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने बच्ची को खोजने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे।
पीड़ित परिवार ने किसी तरह 18 हजार रुपये जुटाए और चौकी प्रभारी को दिए। जब पीड़ित परिवार अपनी बच्ची के बारे में पता करने पहुंचा तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष बड़े अधिकारियों तक पहुंचा। पीड़ित पक्ष के पास दरोगा से बातचीत का एक ऑडियो भी है। इसमें दरोगा को पैसे की मांग करते हुए सुना जा सकता है। एडीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार ने बताया कि कार्य में लापरवाही और लगे आरोपों के चलते चौकी प्रभारी शिवकुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button