एसयूवी से प्रेमिका को कुचलने के आरोपों को महाराष्ट्र के पॉवरफुल ब्यूरोक्रेट के बेटे ने बताया झूठा

  • मुंबई के ठाणे में प्रेमिका को एसयूवी से कुलचने का मामला
  • ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत सिंह ने प्रिया सिंह को आरोपों का नकारा
  • प्रेमिका को बताया दोस्त, कहा उगाही के लगाए है ये आरोप
  • महाराष्ट्र के पॉवरफुल ब्यूरोक्रेट के बेटे पर है कुचलने का आरोप

मुंबई/एजेंसी। अपनी प्रेमिका को एसयूवी के कुचलने के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पॉवरफुल अफसर अनिल गायकवाड़ के बेटे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अश्वजीत सिंह गायकवाड़ ने प्रेमिका प्रिया सिंह के आरोपों को झूठा बताया है। अश्वजीत सिंह ने कहा है कि प्रिया सिंह ऐसा रुपये ऐंठने के मकसद से कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर प्रिया सिंह अपने आरोपों पर कायम हैं। प्रिया सिंह ने कहना है कि वह साढ़े चार साल से रिलेशन में थी। 11 दिसंबर को जब उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पत्नी के साथ देख लिया तो इसके बाद अश्वजीत सिंह अपने दोस्तों के कहने पर कुचलने की कोशिश की। पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद अब ठाणे पुलिस की हरकत में आई है।
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर आरोप हैं कि उन्होंने शादीशुदा होने की बात छिपाकर प्रिया सिंह के साथ रिश्ता रखा। जब शादीशुदा होने के बाद जानकारी प्रेमिका को मिली तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें अश्वजीत सिंह पर प्रेमिका को एसयूवी से कचुलने की कोशिश करने का आरोप हैं। इसमें प्रेमिका को गंभीर चोटें आईं। प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एक्शन नहीं होने पर पूरे मामले को इंस्टाग्राम पर रखा। प्रिया सिंह के आरोपों के बाद बतौर इंजीनियर अपना करियर शुरू करने वाले अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे विवादों में आ गए हैं। अश्वजीज सिंह ठाणे बीजेपी के पदाधिकारी भी हैं। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और पेशे से ब्यूटीशिन प्रिया सिंह के आरोपों पर अश्वजीत सिंह गायकवाड़ ने कहा है कि वह सिर्फ दोस्त थे। पुलिस की प्रांरभिक जांच में भी यही सामने आया है। अश्वजीत सिंह के अनुसार वह नशे की हालत में एक होटल में आई थी। उस समय होटल में एक पारिवारिक समारोह में चल रहा था। उसने बात करने के लिए मजबूर किया। जब मैंने मना कर दिया, तो उसने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। जब मेरे दोस्तों ने मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। जब मेरे ड्राइवर शेल्के ने मेरी कार स्टार्ट की तब वह एक हटने की बजाए कार के सामने गिर गई। इसके चलते कार की चपेट में आई। अश्चजीत सिंह के अनुसार दुर्घटना जानबूझकर नहीं की गई थी। गायकवाड़ ने कहा यह कुछ नहीं, बल्कि मुझसे पैसे ऐंठने का एक तरीका है। मैंने पहले भी उसे पैसे दिए हैं और मेरे पास सारे रिकॉर्ड हैं। प्रिया सिंह की शिकायत पर अश्वजीत गायकवाड़ और उनके दो साथियों के खिलाफ धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (तेज गाड़ी चलाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रिया सिंह का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अश्चजीत के पिता अनिल गायकवाड़ बीजेपी के लातूर से सांसद रहे सुनील गायकवाड़ के भाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button