दिल्ली में यूईआर-2 पर दर्दनाक हादसा, डीटीसी की बस ने दो कारें समेत चार वाहनों को मारी टक्कर

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में यूइआर-2 स्थित बरवाला चौक पर डीटीसी की बस ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पानी का टेंडर, दो कारें और एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए।
डीटीसी बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय आरडब्ल्यूए ने बरवाला रेडलाइट चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर मांग की है।
यूईआर-2 बरवाला गांव रेड लाइट चौक का 300 मीटर का हिस्सा एनएचएआइ के अधीन है। स्पीड ब्रेकर के निर्माण के लिए भी एनएचएआई से भी मांग की गई। इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।




