गुजरात से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस डिवाडर से टकराने के बाद पुल में लटकी

नूंह,(हरियाणा)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव महू के समीप एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के दौरान बस पुल पर अधर में लटक गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया है। घायलों में बस चालक सुरेंद्र निवासी पाली राजस्थान और गुजरात के सुमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें डॉक्टरों द्वारा इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज नूंह के लिए रेफर किया गया है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
गुजरात से दिल्ली जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक वॉल्वो बस अहमदाबाद गुजरात से दिल्ली–मुंबई–एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली के लिए जा रही थी। बस में गुजरात, राजस्थान के अलावा साउथ अफ्रीका के दो यात्री सवार थे। जैसे ही बस फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव महू के समीप पहुंची अचानक बस में अपना संतुलन खो दिया और वह अंडरपास के ऊपर बने डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों को लगी वैसे ही सभी घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा ले जाया गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार एंबुलेंस मंगाई
घायलों की संख्या बहुत जगह है उसके लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की काफी मदद की। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए करीब 4 एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल मांडीखेड़ा अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार करने में जुटी हुई हैं। वहीं डॉक्टरों ने चालक सहित 2 यात्रियों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में 2 विदेशी यात्री भी घायल हैं। फिलहाल फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button