पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने चार गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 245.500 किलो गांजा बरामद

राजीव कुमार गौड़/पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कूच विहार से ट्रक में गांजा छिपाकर ले जा रहे तस्कर व उसके तीन साथियों को दिल्ली कैंट इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी इंद्रपाल, फरीदाबाद निवासी मनीष, यूपी के गाजियाबाद निवासी लुबलू चौधरी व गौतमबुद्धनगर निवासी मोहम्मद फैयाज उर्फ हाफिज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 245.500 किलोग्राम गांजा व एक ट्रक बरामद किया है। पुलिस को शक न हो इसलिए तस्करों ने उस ट्रक का तस्करी में इस्तेमाल किया, जिसमें एक सेना और बीएसएफ के जवानों का घरेलू सामान लेकर दिल्ली आ रहे थे।
पूर्वी जिला की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर के ट्रक से ड्राइवर घरेलू सामानों के बीच बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर दिल्ली आने वाले है। सूचना के बाद चार-पांच जून की मध्यरात्रि को गाजीपुर सब्जी मंडी के पास जाल बिछाया गया। वहां पर दो लोग ट्रक से प्लास्टिक की पेटी उतारते हुए दिखे। टीम ने उन दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान हरियाणा निवासी ट्रक चालक इंद्रपाल और फरीदाबाद निवासी हेल्पर मनीष के तौर पर हुई। तलाशी लेने पर 215 किलो गांजा बरामद हुआ।
उन्होंने एक सेना के जवान और बीएसएफ के जवान के घरेलू सामान जैसे टेबल, कुर्सी, फ्रिज और अन्य सामान के बीच में गांजा छिपा रखा था। जांच के दौरान आरोपी इंद्रपाल ने बताया कि यह गांजा गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले लुबलू चौधरी तक पहुंचाना था। इसके बाद लुबलू चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 22 किलो गांजा बरामद हुआ। आखिर में उनके चौथे साथी मो. फैयाज गाजियाबाद के चिपियाना गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके घर से 8.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी इंद्रपाल और मोहम्मद फैयाज पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के मामले में शामिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button