यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, नोएडा से आगरा जाने पर चुकाना होगा अधिक टैक्स
Travelling on Yamuna Expressway will be expensive, you will have to pay more tax if you go from Noida to Agra

नेशनल डेस्क। नोएडा के आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर अब सफर करना महंगा हो जाएगा। दरअसल यहां आगामी एक अक्टूबर से टोल की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसमें औसतन 4 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की गई है। यहां करीब ढाई साल के बाद टोल का रेट बढ़ाया जा रहा है। गुरुवार को प्राधिकरण बोर्ड की 82वीं बोर्ड बैठक में टोल रेट में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यमुना अथॉरिटी बोर्ड बैठक में 36 प्रस्ताव रखे गए। कई बड़े प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक में यह फैसला किया गया। इसके साथ ही बिल्डर प्रॉजेक्ट में बुकिंग के समय ही एग्रीमेंट टू सेल कराना होगा। इसके साथ ही रजिस्ट्री का पूरा पैसा जमा करना होगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्टूबर से 4 प्रतिशत टोल बढ़ेगा। गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रेपिड रेल प्रॉजेक्ट को सरकार ने मंजूरी दी है।
प्राधिकरण का दावा है कि टोल वृद्धि के लिए जेपी इंफ्राटेक द्वारा 2022-23 में दिए गए प्रस्ताव की दरों को ही 2024-25 में लागू किया जा रहा है। इससे एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों पर अधिक भार नहीं होगा।इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर यमुना सिटी की फिल्म सिटी के लिए चार जगहों पर इंटरचेंज बनेंगे। वहीं एयरपोर्ट के निकट कन्वेंशन सेंटर बनेगा।
ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में अब बायर्स के साथ धोखा नहीं कर पाएगा बिल्डर, बुकिंग के समय ही रजिस्टर्ड स्टाम्प पर एगीमेंट कर बीबीए बनेगा। यमुना अथॉरिटी ने अपने एरिया के लिए बनाई अलग पॉलिसी। शासन में भेजा गया रैपिड रेल का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय को भेजा। अब नॉलेज पार्क-5 से एक्वा लाइन रैपिड रेल के ट्रैक में मर्ज होगी।
गलगोटिया के सामने से एक किमी तक के एरिया को डेवलप किया जाएगा। जहां पर आउटिंग के लिए जा सकेंगे लोग। वृंदावन केअपने अधिसूचित एरिया में 12 हेक्टेयर में पार्किंग स्थल बनाएगी यमुना अथॉरिटी, जहां वाहन खड़ा करके कार्ट से बांके बिहारी मंदिर तक जा सकेंगे लोग। 8 हज़ार डिफाल्टर बकायेदारों के लिए ओटीएस स्कीम को मंजूरी। फ़िल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से इंटरचेंज बनाने के लिए मंजूरी मिली है।




