वैक्यूम टैंकर में छिपी थी 50 लाख की अवैध शराब, गुजरात जा रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ा

Illegal liquor worth 50 lakhs was hidden in a vacuum tanker, police caught the vehicle going to Gujarat

मंदसौर/मध्य प्रदेश। मंदसौर पुलिस को सोमवार के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां हरियाणा से वैक्‍यूम टैंकर में छिपाकर गुजरात ले जा रहे 50 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ में आई है। टैंकर से करीब 506 पेटियां शराब जब्‍त की है। पुलिस ने टैंकर और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। नई आबादी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्‍कर थ्री लेयर टैंक में अवैध शराब छिपाकर ले जा रहे थे। गोपनीय सूचना पर एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रह है कि टैंकर ड्राइवर को हरियाणा में बैठे शराब माफिया हर दो घंटे में आगे की लोकेशन बता रहे थे। इस पूरे मामले का खुलासा मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने प्रेसवार्ता के जरिए किए।
एसपी ने बताया कि नई आबादी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसमें मुखबिर ने बताया कि एक मोडिफाइड वैक्यूम टैंकर में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद नई आबादी थाना टीआई वरुण तिवारी के नेतृत्व में एएसआई सुनील सिंह तोमर की टीम ने नालछा माता पर नाकाबंदी की। मुखबिर के अनुसार वैक्यूम टैंकर क्रमांक आरजे 15 जीए 2111 के ड्राइवर गुनेशाराम पिता कालाराम जाट (28 साल) निवासी श्रीरामवाला जिला बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया। वैक्यूम टैंकर की जांच करने पर उसमें शातिर तरीके से थ्री लेयर पार्ट से 506 पेटी अवैध शराब भरी थी। शराब की बाजार की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
एसपी ने बताया कि टैंकर से रखी 506 पेटी बियर की केन मिली है जो 6500 लीटर है। आरोपी चालक को सिर्फ इतना ही पता था कि शराब को गुजरात तक ले जाना है। आरोपी के मोबाइल में सेठ जी नाम से नम्बर मिला है। इसी नंबर से हर दो घंटे के अंतराल में आगे की लोकेशन बताई जाती थी। ड्राइवर को सबसे पहले हरियाणा के सोनीपत से राजस्‍थान के जयपुर जाने को कहा। इसके बाद ड्राइवर को नीमच जाने का बोला गया। इस तरह उसे एक स्थान पर पहुंचने के बाद आगे की लोकेशन बताई जाती थी। अब मंदसौर पुलिस को सेठ जी नाम वाले शख्स की तलाश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button