तेलंगाना टनल हादसे में यूपी का एक इंजीनियर भी फंसा

उन्नाव में बूढ़ी मां घर पर कर रही बेटे का इंतजार

उन्नाव/उत्तर प्रदेश। तेलंगाना टनल हादसे (नागर कुरनूल जिला) में 8 लोगों के फंसने की खबर है। इस टनल हादसे में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले स्थित बांगरमऊ इलाके के रहने वाले इंजीनियर मनोज कुमार द्विवेदी भी फंसे होने की सूचना हैं। हादसे की सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच चुके है, लेकिन अभी तक टनल में फंसे लोगों के बारे में कोई अच्छी सूचना नहीं मिली है। मां समेत परिवार के लोग मनोज के सकुशल बाहर आने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।मनोज के टनल में फंसे होने की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार तेलंगाना पहुंच चुके है। गांव में उनकी बूढ़ी मां और परिवार के अन्य लोग बचे है और यह सब मनोज की पत्नी से वहां की पल पल की जानकारी ले रहे है।
हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है । जानकारी के मुताबिक एंडोस्कोपिक और रोबोटिक कैमरे भी लगाने की तैयारी है। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए एनडीआरएफ भी पहुंच चुकी है। सेना के जवान भी लगे हैं, लेकिन अंदर फंसे लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। मनोज के परिजन उनकी सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है कि वह जल्द ही सकुशल हम सब के बीच वापस आएं।
मनोज के बड़े भाई अरविंद द्विवेदी ने एनबीटी ऑनलाइन को फोन पर बताया कि मनोज की पत्नी और एक रिश्तेदार तेलंगाना पहुंच गए है। बताया कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर राहत बचाव कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। बताया कि हम सब उनके सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे है।
भाई अरविंद ने बताया कि मनोज इस कंपनी के साथ 2001 से जुड़े है और उसके साथ काम कर रहे हैं। साथ ही बताया कि मनोज की पत्नी स्वर्णलता पेशे से अध्यापक हैं। इन दोनों के दो बच्चे है। अरविंद ने कहा हम लोगों को जल्द ही मनोज के बारे में अच्छी सूचना मिलने का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button