बाल संत अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद अभिनव की मां ने की सुरक्षा की मांग

मथुरा/उत्तर प्रदेश। बाल संत के नाम से मशहूर 10 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने सोमवार को इससे संबंधित बड़ा दावा किया। मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योति अरोड़ा ने अभिनव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी का दावा कर सनसनी मचा दी। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही उन्हें धमकी भरा मैसेज मिला है। उन्होंने कहा कि हम तो भक्ति के मार्ग पर चल रहे हैं। इसको लेकर हमारे बच्चे को इस प्रकार से धमकी क्यों दी जा रही है? इसके साथ ही उन्होंने परिवार को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है।अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति ने मथुरा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें एक धमकी भरा संदेश मिला है। इस मैसेज में कहा गया कि अभिनव को जान से मार दिया जाएगा। ज्योति ने बताया कि इस नंबर से रात में कॉल आई थी। हमारे पास बहुत सारे कॉल्स आते हैं। उस कॉल को हम मिस कर गए। आज सुबह उसी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला है।
ज्योति अरोड़ा ने हमें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से धमकी दी गई। हमे ऐसा किया क्या है? यह संदेश मिलने के बाद से परिवार काफी परेशान है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। अभिनव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की ओर से मंच से उतरने का निर्देश दिया जा रहा है। अभिनव ने इस वीडियो को लेकर साफ किया है कि यह करीब एक से डेढ़ साल पुराना है और वृंदावन का है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को लेकर काफी गलतफहमी फैलाई जा रही है। यह हाल का मामला नहीं है। उन्होंने इसे गुरु की डांट बताया।
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्टस की माने तो लॉरेंस गैंग की नजर एक्टर सलमान खान पर भी है। ऐसे में अब अभिनव अरोड़ा को धमकी दिए जाने पर विवाद गहरा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पूर्णियां सांसद पप्पू यादव को भी धमकी दी गई है। पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर कमेंट किया था। इस पर उन्हें फोन कर धमकी दी गई। अब अभिनव को धर्म का मजाक न बनाने की नसीहत देते हुए धमकी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button