दिल्ली के ज्योति नगर में अवैध पार्किंग वसूली का विरोध करने पर युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

A youth was beaten to death with sticks for protesting against illegal parking charges in Jyoti Nagar, Delhi

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। ज्योति नगर इलाके में 28 साल के एक युवक की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनी कटारिया के रूप में हुई है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के प्राइवेट पार्ट के अंदर लाठी डाल दी, जिसके बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। यह हत्या पार्किंग की अवैध वसूली का विरोध करने पर की गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद सोनी का शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनी अपने परिवार के साथ ज्योति नगर की अमर कॉलोनी में रहते थे। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षा मंत्रालय में अस्थायी कर्मचारी के रूप में जॉब करते थे। इनका दोस्त काले अमर कॉलोनी में अवैध पार्किंग चलाता है। एक सितंबर को काले का जन्मदिन था। उसने पार्किंग में एक पार्टी रखी थी, जिसमें काले का दोस्त सोनी और अनूप शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान तीनों ने शराब पी।
आरोप है कि काले ने अपने दोस्तों को बताया कि ज्योति नगर थाने का घोषित बदमाश विवेक उर्फ भूरी उससे जबरन वसूली कर रहा है। वसूली न देने पर पार्किंग बंद करवाने की धमकी देता है। यह बात सुनकर सोनी को गुस्सा आ गया और उसने विवेक को गालियां देना शुरू कर दीं। यह बात कुछ ही देर बाद विवेक को पता चल गई। आरोप है कि वह अपने पांच साथियों के साथ पार्किंग पर पहुंच गया। उस समय अनूप और सोनी बाइक से घर लौट रहे थे। आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया।
अनूप तो वहां से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे से प्रहार किया। इसके बाद आरोपी सोनी को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। सोनी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अश्वनी शर्मा, सचिन शर्मा, देवेश शर्मा और किन्नर अमित शामिल हैं। विवेक और उसके साथी धीरज शर्मा की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button