दो पैर और एक हाथ गंवाने वाले दिव्यांग का ई-रिक्शा चलाने का वीडियो वायरल, तरह-तरह के कमेंट कर रहे लोग

Video of a handicapped person who lost two legs and one hand driving an e-rickshaw goes viral, people are making various comments

हापुड़/उत्तर प्रदेश। नगर के बुलंदशहर रोड पर एक दिव्यांग युवक के ई-रिक्शा चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक के ई-रिक्शा चलाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया।
वीडियो में युवक के दोनों पैर और एक हाथ नहीं हैं और वह ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर बैठा है। एक युवक वीडियो में बता रहा है कि उसने ई-रिक्शा की ब्रेक हैंडल पर कर रखी हैं। इसी हाथ पर स्पीड देने का भी उपकरण है। इसी एक हाथ के जरिए वह ई-रिक्शा चलाकर अपने पूरे परिवार का पालन पोषण करता है। वीडियो पर कमेंट कर रहे बहुत से लोगों ने इस दिव्यांग युवक का जज्बा बताते हुए उसे प्रोत्साहित किया है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इसके कारण किसी भी दिन दुर्घटना भी हो सकती है।
एक हाथ से ई-रिक्शा का संचालन करना बहुत अधिक कठिन है। मामले में एआरटीओ प्रशासन छवि चौहान का कहना है कि वीडियो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। यदि इस प्रकार से कोई ई-रिक्शा का संचालन कर रहा है तो वह गलत है। इसकी जांच अवश्य कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button