श्रीनगर में बड़ा हादसा, सीआरपीएफ की बस नहर में गिरी; सात जवान घायल

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां डगपोरा के अंतर्गत अहमद नगर रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था। अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बुलेटप्रूफ बंकर सड़क से फिसलकर सीधे साथ लगती नहर में पलट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को उपचार के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा ले जाया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

घायल जवानों की लिस्ट

  • नागिंदर सिंह (36 वर्ष)
  • अजीत कुमार राम (36 वर्ष)
  • राज किशोर राय (40 वर्ष)
  • अमित कुमार यादव (38 वर्ष)
  • राजधन राम (55 वर्ष)
  • मंकर कुमार (40 वर्ष)
  • नीरज कुमार (45 वर्ष)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button