अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्पलेक्स में जजों ने किया योग

राजीव कुमार गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 15 हजार लोगों के साथ कर्नाटक के मैसूर ग्राउंड पर योगा कर रहे हैं। पिछले 8 साल से अंतरराषट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है लेकिन इस बार के योग दिवस पर एक खास बात देखने को मिली है।इस योग दिवस पर पहली बार देश के सभी कोर्ट योग दिवस समारोह आयोजित कर रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट कंपलेक्स में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शाहदरा जिले के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज यशवंत कुमार और उत्तर पूर्वी जिला के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज रमेश कुमार सहित कड़कड़डूमा कोर्ट के जज और स्टाफ शामिल हुए और योग किया इस मौके पर यशवंत कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया भर के मानवता का संदेश दिया जा रहा है।योग को हमने अपने जीवन में शामिल करना चाहिए योग करने से हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही मन भी शांत रहता है, स्वास्थ्य और शांत मन से हमेशा बेहतर काम कर सकते हैं इस अवसर पर रमेश कुमार ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए और अपने शरीर पर भी वक्त देना चाहिए योग करने से हमारा स्वास्थ्य, शरीर और मन सब स्वस्थ रहता है । हमें योग रोजाना करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button