कई प्रांतों से आए स्वतंत्रता सेनानियों एवं उत्तराधिकारियों के संगठनों का भुवनेश्वर में हुआ समागम

भुवनेश्वर,(उड़ीसा)। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव गिरजा शंकर राय ने बताया कि स्व डॉ. हरेकृष्ण महताब स्मृति दिवस पर 36 वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी महोत्सव भुवनेश्वर का अजय कुमार मिश्रा टैनी केन्द्रीय गृह मंत्री ने उद्घाटन किया। राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी महोत्सव के आयोजक भरथर्री महताब सांसद एवं नित्यानंद शर्मा सासाराम बिहार ने संयुक्त रूप से संचालन किया। संचालन कर रहे भरथरी मेहताब सांसद द्वारा उड़ीसा सरकार से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी को परिचय पत्र दिलवाने बात रखी। स्वागत भाषण लोकरंजन मेहताब ने दिया।प्रथम सत्र में केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री के अलावा वर्तमान उड़ीसा सरकार कैबिनेट मंत्री /पूर्व सांसद विधायको द्वारा स्वतंत्रता सेनानियो को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपना उद्बोधन दिया। अजय कुमार मिश्रा टैनी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानियो की प्रति दिन कम हो रही संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो की धरोहर को संजोने के लिए हमे कुछ नया करना होगा। स्वतंत्रता सेनानियो के सम्मान हित में कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के संगठनों से भारत सरकार के गृह मंत्रालय की एमिनमेंट कमेटी में मनोनीत करने की बात कही।
विभिन्न प्रान्तों से आए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियो का स्वागत अभिवादन किया। द्वितीय सत्र में उड़ीसा सरकार के पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व सांसद जनप्रतिनिधिओ स्थानीय विधायक द्वारा विभिन्न प्रान्तों से आए स्वतंत्रता सेनानियो के उत्तराधिकारियों को बैच लगाकर , सूत की माला , शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने वालों में दिल्ली से नित्यानन्द शर्मा उत्तर प्रदेश झांसी से गिरजा शंकर राय ,उत्तराखंड से अवदेश पंथ, महाराष्ट्र से सुधीर कुमकाकार, पश्चिम बंगाल से कृष्णा सोम चौधरी, अमित कुमार चौधरी कर्नाटक से येलनूरकर रवींद्र , अप्पा राव नेवालकर, शिवानंद बाड़ीगर, हिमाचल से प्रेमा देवी, आसाम से द्विजेंद्र मोहन शर्मा ,कमलचन्द्र लाखर, नृपेंद मजूमदार सहित तमाम लोग का सम्मानित किए गए। अंत में राष्ट्र गान के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा के पूर्व आयोजन समिति द्वारा आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button