राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बांटे प्रशस्ति पत्र

गाजियाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम वेव सिटी, विजयनगर में किया गया कायक्रम के दौरान सुश्री पूनम विश्नोई प्रभारी खेल अधिकारी ने माननीय राज्यसभा सांसद श्री अनिल अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें खेल से सम्बंधित अधिकांश योजनाओं की जानकारी दी। तदोपरांत माननीय सांसद जी ने कुछ खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए जिनमें मुख्य रूप से हरशिता देवल करांटे, देवी देवल क्रिकेट, नमन तोमर वॉलीबाल, सूर्या त्यागी दौड़, अक्श श्यार्मा करांटे, अनुष्का गुप्ता करांटे, शौर्य शर्मा करांटे सहित अन्य खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।




