छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सामने आया धर्मांतरण का मामला

A case of religious conversion has come to light in Raipur, the capital of Chhattisgarh

रायपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। मामला राजधानी के मुजहन थाना क्षेत्र के जुलुम गांव का है। धर्मांतरण की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद थाने में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन पुरुषों और दो महिलाओं को अरेस्ट किया है।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को बरगला कर धर्मांतरण किया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीण भी पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा था। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बाद ईसाई समाज के लोग भी थाने पहुंचे थे। ईसाई समाज के लोगों ने भी अपनी तरफ से शिकायत दर्ज कराई है।
रायपुर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों को बरगला कर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। जिसके बाद हम लोग वहां पहुंचे और धर्मांतरण का विरोध किया। उन्होंने बताया कि यहां एक घर के भीतर कुछ लोग धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल थे। इसके बाद धर्मांतरण का विरोध किया गया। हमने थाने में इसकी शिकायत की है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण की शिकायत पुलिस थाने में की है। वहीं, मांग की है कि ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने सदन में एक सवाल के जवाब में कहा था कि कुछ एनजीओ हैं जिनको विदेशों से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा था कि इस मामले में छत्तीसगढ़ देश का सबसे सख्त कानून बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button