नेपाल सरकार का नया आदेश: सरकारी कर्मचारियों को अब महीने में दो बार मिलेगी सैलरी

नेपाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में वेतन देने का फैसला किया है। यह निर्णय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और कर्मचारियों के लिए नकदी प्रवाह में सुधार के लिए लिया गया है।

काठमांडू/एजेंसी। नेपाल में सरकारी कर्मचारियों को अब हर 15 दिन में वेतन मिलेगा। 17 अप्रैल को वित्त मंत्री स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को अब हर 15 दिन में (महीने में दो बार) वेतन दिया जाएगा और इस निर्णय को लागू करने के लिए संबंधित सरकारी एजेंसियों को परिपत्र जारी किया जा चुका है।
अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए लिया गया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों के लिए नकदी प्रवाह में सुधार से नियमित आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिल सकता है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सरकार इस निर्णय को कब से लागू करना शुरू करेगी।
सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के लिए जिम्मेदार वित्तीय नियंत्रक कार्यालय के प्रवक्ता दीपक लामिछाने ने कहा, ‘तकनीकी रूप से, इस प्रणाली को लागू करने में हमें कोई समस्या नहीं है। हम सिविल सेवकों, सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और अन्य सरकारी कर्मचारियों का वेतन किसी भी समय जारी कर सकते हैं।’ हालांकि, उन्होंने कहा कि नए निर्णय को लागू करने के लिए कानूनी संशोधनों की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि नेपाल के सिविल सेवा अधिनियम में मासिक वेतन भुगतान का प्रविधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button