हीरोइन बनने से पहले कैरियर खत्म, फूट-फूटकर रोई मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार
Career ended before she could become a heroine, Monalisa cried bitterly, director Sanoj Mishra arrested in rape case

- मोनालिसा की आंखों में आंसू, डायरेक्टर की गिरफ्तारी से टूट गई है।
- सनोज मिश्रा पर पहले भी गलत काम के आरोप, अब मोनालिसा का सपना टूटा।
- दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज की।
खरगोन/मध्य प्रदेश। प्रयाग महाकुंभ से अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर वायरल हुई मोनालिसा की आंखें आज आंसूओं से भरी है। कारण है उसे सपने दिखाकर मुंबई ले जाने वाला डायरेक्टर सनोज मिश्रा। उसका हीरोइन बनने का सपना टूटता नजर आ रहा है। पहले जिसका शक था, अब वही बात निकलकर सामने आई है। सनोज मिश्रा पर पहले भी सहरकर्मी ने गलत काम करने के आरोप लगाए हैं। पर इस बार उसकी गिरफ्तारी ने मोनालिसा को झकझोरकर रख दिया है।
माला बेचकर परिवार की आमदानी में हाथ बटाने वाली मध्य प्रदेश की बेटी मोनालिसा इस खबर के बाद पूरी तरह टूट चुकी है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रह रह कर रोते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उसके परिजन कंधे से सहारा देकर हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
मोनालिसा को वायरल होने के बाद डायेरक्टर सनोज मिश्रा घर लेने आए थे। उन्होंने उसके परिजनों से बकायदा परमिशन ली थी। इस दौरान किसी नहीं सोचा होगा कि वही डायरेक्टर एक दिन गंदे काम के चलते गिरफ्तार हो जाएगा। दिल्ली हाई कोर्ट में उसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
डायेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए मोनालिसा भोंसले को बतौर एक बड़े रोल साइन किया था। एमपी से मुंबई जाकर वह इसकी ट्रेनिंग भी ले रही थे। इस फिल्म में मोनालिसा को रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल मिला था।




