आजमगढ़ में बांग्लादेश की घटना पर हिंदू संगठनों ने किया बंद का ऐलान

Hindu organizations declared a bandh in Azamgarh over the Bangladesh incident

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। विश्व हिंदू महासंघ व हिंदू संगठनों की बैठक शनिवार को डॉ. आंबेडकर पार्क में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे नरसंहार का विरोध करते हुए 19 अगस्त को आजमगढ़ बंद का सभी दुकानदारों से आह्वान किया है।
महासंघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साधू ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चिन्हित कर बहन, बेटियों, पुरुषों की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। वहां का हिंदू असहाय है। हिंदू समाज की हत्या रोकने, उनकी सुरक्षा व एकजुटता को लेकर 19 अगस्त को जिले के सभी व्यापारी से अपनी दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया। कहा कि व्यापारी सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे नरसंहार के विरोध में शामिल होकर निकलने वाले जुलूस में अपनी सहभागिता निभाएं। इस दौरान श्रद्धांजलि का भी आयोजन किया गया है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, मिथिलेश चौरसिया, विनोद सोनकर, संजीव सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button